Jamshedpur: दुकानदार को गालियाँ देते SI का CCTV फुटेज आया सामने, SSP से की गई शिकायत – देखें Video

जमशेदपुर:  सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू में सब-इंस्पेक्टर (SI) विकास कुमार का अशोभनीय व्यवहार सामने आया है। दुकानदार ने आरोप लगाया कि SI ने उसकी दुकान में घुसकर उसके सामने और उसकी माँ–पिता की मौजूदगी में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस घटना का CCTV वीडियो भी वायरल हो गया है।

वीडियो में SI विकास कुमार दुकानदार को माँ के नाम पर गालियाँ देते और महिलाओं को लेकर बेहद अश्लील शब्दों का प्रयोग करते दिख रहे हैं। जब दुकानदार ने आपत्ति जताई, तो SI ने साफ कहा कि वह गालियाँ ही देंगे।

 

पीड़ित दुकानदार ने हिंदू जागरण मंच के नेता कौशिक स्वाईन और भाजपा नेता अंकित आनंद को वीडियो फुटेज सौंपते हुए मदद मांगी। इसके बाद अंकित आनंद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड पुलिस को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा –
“क्या यही है ‘मईयां सम्मान’? क्या कानून का राज सिर्फ जनता के लिए है या पुलिस भी जवाबदेह होगी?”

दुकानदार ने इस मामले की लिखित शिकायत एसएसपी पियूष पांडेय को दी है। अब मामले की जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

 

गौरतलब है कि जनवरी 2025 में भी SI विकास कुमार पर मारपीट मामले की FIR बदलने और निर्दोषों को फँसाने का आरोप लगा था। उस समय भाजपा नेता अंकित आनंद की शिकायत पर राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने जाँच कराई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद निर्दोषों के नाम हटे थे, लेकिन राजनीतिक दबाव में कार्रवाई ठंडी पड़ गई थी।

अब एक बार फिर SI विकास कुमार की कार्यशैली ने जमशेदपुर पुलिस की छवि और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई कब होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: तुलसी भवन में कल मनेगा महासर माता का वार्षिक उत्सव, भजनों से सजेगा दरबार

Spread the love

Related Posts

Bahragora :  कुलडीहा में लाखों की सरकारी संपत्ति बदहाल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा : पुरनापानी पंचायत के कुलडीहा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों को ठेंगा दिखाते हुए आज विभागीय लापरवाही और घोर प्रशासनिक उपेक्षा का जीवंत स्मारक…

Spread the love

Potka : ब्रेन मलेरिया के कहर में लोगों को याद आए फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू, कहा जागरूकता ही बचाव है

पोटका : ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को पूर्व फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू की सेवाएं याद आ रही हैं। वर्ष 2003 से 2005 तथा 2007 से 2015…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time