Saraikela: सरायकेला में सोमवार को लगेगा रोजगार मेला, 800 से ज्यादा पदों पर होगा चयन

सरायकेला:  जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां में सोमवार, 01 सितंबर को रोजगार मेला आयोजित होगा। मेले में जिले की प्रमुख और प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेले में श्याम स्टील लिमिटेड, रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, प्रवीण इंजीनियरिंग, युवा शक्ति फाउंडेशन और मल्टीटेक प्राइवेट लिमिटेड समेत कई कंपनियां शामिल होंगी।

मेले में 800 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति होगी। चयनित उम्मीदवारों को सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर और चाईबासा में तैनात किया जाएगा। कंपनियां ₹13,000 से ₹35,000 प्रतिमाह वेतन देंगी।

सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न कंपनियों की ओर से कई सुविधाएं भी मिलेंगी, जैसे –
मुफ्त बस सेवा
कैंटीन सुविधा
पीएफ और ईएसआईसी
इंसेंटिव और अन्य लाभ

पात्रता और योग्यता
आयु सीमा : 18 से 45 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता : 8वीं, 10वीं, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीटेक और एमबीए

इच्छुक नए और अनुभवी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ मेले में भाग ले सकते हैं। पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होगी।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां से कार्यालय अवधि में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SaraikelaMCC पर भी जानकारी उपलब्ध है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Potka: चार साल से जूझ रहे थे ग्रामीण, भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने कुआं बनवाकर दी सौगात

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया के कहर में लोगों को याद आए फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू, कहा जागरूकता ही बचाव है

पोटका : ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को पूर्व फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू की सेवाएं याद आ रही हैं। वर्ष 2003 से 2005 तथा 2007 से 2015…

Spread the love

Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time