Jamshedpur: धालभूमगढ़ में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर, लाभुकों को मिली कानूनी जानकारी

जमशेदपुर:  धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर और अनुमंडल विधिक सेवा समिति की ओर से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन न्यायाधीश राजेंद्र राम (सिविल जज जूनियर डिवीजन सह JMFC, जमशेदपुर) ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी और सीडब्ल्यूसी पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

कार्यक्रम में बताया गया कि विधिक सेवा कौन-कौन ले सकते हैं और उन्हें मुफ्त में कौन-कौन सी मूलभूत सेवाएं उपलब्ध हैं। डालसा की योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता के महत्व को विस्तार से समझाया गया।

शिविर में सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इसमें जेएसएलपीएस, राजस्व विभाग, मनरेगा, कृषि विभाग, आवास योजना, पशुपालन योजना, बाल विकास परियोजना, कल्याण विभाग और श्रम विभाग शामिल रहे।
विशेष अवसर पर न्यायाधीश राजेंद्र राम के हाथों कई बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम का समापन प्रखंड प्रधान लिपिक ने किया। शिविर में लीगल एड क्लीनिक के पीएलवी भोलानाथ साव, तारक नाथ साव, मुखिया, पीएसएस, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, प्रखंड स्तरीय कर्मचारी और विभिन्न पंचायतों से आए लाभुक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

इसे भी पढ़ें :  Potka: पोटका प्रखंड में विधिक सेवा शिविर, लाभुकों को मिला न्याय व योजनाओं का लाभ

Spread the love

Related Posts

Bahragora :  कुलडीहा में लाखों की सरकारी संपत्ति बदहाल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा : पुरनापानी पंचायत के कुलडीहा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों को ठेंगा दिखाते हुए आज विभागीय लापरवाही और घोर प्रशासनिक उपेक्षा का जीवंत स्मारक…

Spread the love

Potka : ब्रेन मलेरिया के कहर में लोगों को याद आए फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू, कहा जागरूकता ही बचाव है

पोटका : ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को पूर्व फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू की सेवाएं याद आ रही हैं। वर्ष 2003 से 2005 तथा 2007 से 2015…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time