Deoghar: देवघर में स्कूली बसों की जांच – 10 में से 8 बसों में खामियां, 90 हजार से अधिक का जुर्माना

देवघर:  डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर सोमवार को डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में स्कूली बसों की सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान डिवाइन पब्लिक स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल की कुल 10 बसों की पड़ताल की गई।

बसों की जांच में परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण, ड्राइविंग लाइसेंस, टैक्स, जालीदार खिड़की, साइड लाइट, डीपर, फर्स्ट ऐड किट और प्रेशर हॉर्न जैसी सुविधाओं की जांच की गई। जांच में 10 में से 8 बसों में खामियां मिलीं। इन पर कुल 90,850 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही जमा कराया गया।

डीटीओ ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि वाहन से जुड़े सभी कागजात पूरे रखें और मोटर वाहन अधिनियम, सड़क सुरक्षा नियम और सीबीएसई गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। उन्होंने साफ किया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान में प्रशिक्षु मोटर यान निरीक्षक अमित कुमार झा और सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में 1.18 करोड़ से बनेगा संताल परगना का सबसे भव्य दुर्गा पंडाल, राजस्थान दरबार जैसा दिखेगा नज़ारा

Spread the love

Related Posts

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Muri: हाथियों के उत्पात से डरी-सहमी रहती है लक्ष्मी मांझी, तीन वर्ष बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद

मुरी : झारखंड के अलग-अलग जिलों में इन दिनों हाथियों का उत्पात जारी है. फसल बर्बाद करने, घर में तोड़फोड़ करने के बाद अब हाथी लोगों की जान ले रहे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *