गुवा: गुवा के राम मंदिर में सोमवार को एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें वर्षों से मंदिर में स्थित खंडित मूर्तियों का विधिवत विसर्जन पूजा सम्पन्न हुआ. यह पूजा पंडित नागेंद्र पाठक के मार्गदर्शन में की गई.
मूर्तियों का जल प्रवाह
मंदिर के पुजारी गोविंद पाठक ने जानकारी दी कि इन खंडित मूर्तियों को मंगलवार को रामतीर्थ स्थित बैतरणी नदी में जल प्रवाह किया जाएगा.
अखंड रामायण पाठ की शुरुआत
इस अवसर पर मंगलवार संध्या से जमशेदपुर से आए यजमानों द्वारा अखंड रामायण पाठ आरंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति बुधवार सुबह सम्पन्न होगी. अखंड रामायण पाठ के दौरान भव्य झांकी का आयोजन मुख्य आकर्षण रहेगा.
अन्य धार्मिक आयोजन
इसके अलावा, हवन, कीर्तन और भोग वितरण का भी आयोजन किया जाएगा. श्री राम सेवा समिति के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह व्यक्त किया.
आध्यात्मिक और पर्यावरणीय लाभ
पंडित नागेंद्र पाठक ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आध्यात्मिक लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि इससे पर्यावरण की शुद्धता और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
इसे भी पढ़ें: Patamda: पटमदा क्षेत्र के अंतिम और सबसे बड़े टुसु मेले का हुआ समापन
















































