Saraikela: नीमडीह में नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

सरायकेला:  दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला-खरसावां पुलिस ने नीमडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब और निर्माण सामग्री जब्त की है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है उनकी पहचान इस प्रकार है:

निरंजन गोराई, पिता मोतिलाल गोराई, निवासी भादुडीह, थाना चांडिल, जिला सरायकेला-खरसावां
प्रकाश कुमार गुप्ता, पिता हाजारी प्रसाद गुप्ता, निवासी हलुदबनी, थाना परसुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

क्या-क्या बरामद हुआ
छापामारी के दौरान पुलिस ने अशोक गोप उर्फ विडियो गोप के घर से टेम्पो और घर के अंदर से भारी मात्रा में नकली शराब और सामग्री बरामद की। इनमें शामिल हैं:
Mc Dowell’s No-1 Luxury 375 एमएल – 112 बोतल
Mc Dowell’s No-1 Luxury 180 एमएल – 125 बोतल
Iconiq White 375 एमएल – 61 बोतल
Iconiq White 180 एमएल – 160 बोतल
बजाज मैक्सिमा टेम्पो (JH05DU-1845)
करीब 100 लीटर स्प्रिट भरा ड्रम
शराब की नकली लेबल और पैकिंग सामग्री (King’s Gold, Dream Girl, Royal Challenge, McDowell’s No-1 Luxury आदि)

गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए वे इस मिनी फैक्ट्री को चला रहे थे और टेम्पो से नीमडीह और चांडिल इलाके में सप्लाई करते थे। मामले में नीमडीह थाना कांड संख्या 53/2025 दर्ज किया गया है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में पुलिस की छापामारी जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: टेल्को पुलिस ने हथियार के साथ संदिग्ध को दबोचा, न्यायिक हिरासत की तैयारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची बाल मंदिर अखाड़ा ने रामनवमी में निकाली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलो का हुआ प्रदर्शन, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन साकची बाजार से हुआ। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज…

Spread the love

Gua : रामनवमी पर गुवा में निकली भव्य शोभायात्रा, करतबों ने मोहा मन

गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम गुवा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time