Chaibasa: अफीम की खेती पर रोक के लिए पुलिस का अभियान, ग्रामीणों से वैकल्पिक खेती अपनाने की अपील

चाईबासा:  पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने प्री-कल्टीवेशन ड्राइव के तहत जिले के कई गांवों में अफीम और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और उन्हें वैकल्पिक खेती की ओर प्रेरित किया।

यह अभियान बंदगाँव थाना क्षेत्र के टीमड़ा गांव और बंदगाँव बाजार, छोटानागरा थाना क्षेत्र के छोटानागरा, जोजोपी, सोनापी और तितलीघाट, आनंदपुर थाना क्षेत्र के भालुढुंगरी चौक और आनंदपुर बाजार, जेटेया थाना क्षेत्र के पोखरपी गांव और टेबो थाना क्षेत्र में चलाया गया।

थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि अफीम या अन्य नशीले पदार्थों की खेती, परिवहन और व्यापार पूरी तरह गैरकानूनी है और इसके लिए कठोर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे ऐसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें और समाज को नशे की बुरी आदतों से मुक्त करने में सहयोग करें।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को यह भी प्रेरित किया कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जानकारी को तुरंत थाना या पुलिस अधिकारियों तक पहुँचाएँ। उन्होंने आश्वासन दिया कि नशा मुक्ति और समाज की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

West Singhbhum: चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया छुट्टे पैसों का वितरण, त्योहारों में व्यापारियों को मिलेगी राहत

 

Spread the love

Related Posts

Potka : किसानों के धान का पैसा भुगतान में देरी पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, 3 दिन में पैसा भुगतान नहीं तो होगा आंदोलन

पोटका अंचलाधिकारी से मिला कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पोटका : पोटका प्रखंड में धान अधिप्राप्ति केंद्र पिछले डेढ़ माह से बंद रहने तथा करीब दो महीने पहले लैंप्स में धान…

Spread the love

Jamshedpur : बागबेड़ा में महिला से छेड़खानी व मारपीट के आरोपी शराब कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी और जबरन किस करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *