West Singhbhum: चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया छुट्टे पैसों का वितरण, त्योहारों में व्यापारियों को मिलेगी राहत

चक्रधरपुर:  शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए पश्चिम सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने व्यापारियों की सुविधा के लिए छुट्टे पैसों का वितरण किया।

त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने से छोटे नोट और सिक्कों की मांग तेज हो जाती है। इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए चैंबर ने कुल 6.25 लाख रुपए मूल्य के छुट्टे पैसों का वितरण किया। इसमें 5, 10 और 20 रुपये के सिक्के शामिल रहे।

 

यह वितरण कार्यक्रम चैंबर अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल के कार्यालय में आयोजित हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, सचिव आयुष दोदराजका, सह सचिव मोहित सुल्तानियां, उपाध्यक्ष गौरव मूंधड़ा, कोषाध्यक्ष शंभु फिरोजीवाला, कार्यकारिणी सदस्य रमेश पसारी, अविनाश खिरवाल, मोहित चिरानिया, संस्थापक विकास चंद्र मिश्रा, पूर्व सचिव कुणाल सराफ और सदस्य अनिल दोदराजका सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

चैंबर अध्यक्ष ने कहा, “हमारा उद्देश्य व्यापारियों को त्योहारों के दौरान सुचारू व्यापार संचालन में मदद करना है। छुट्टे पैसों की समय पर उपलब्धता बाजार की क्रयशक्ति को बनाए रखने में सहायक होती है।” व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए चैंबर के प्रति आभार जताया और आगे भी ऐसी पहल की उम्मीद जताई।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा में आठ स्थानों पर होगी दुर्गा पूजा, प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुल्तानगंज के पावन गंगाजल से साकची शिव मंदिर में 11 को होगा बाबा भोलेनाथ का सहस्त्रघट जलाभिषेक 

जमशेदपुर : सावन मास भगवान शिव की आराधना के लिए सर्वाधिक पावन माना जाता है। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, जो द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है, सावन के महीने में…

Spread the love

Muri : छात्रों के सब्र की परीक्षा लेकर सरकार अराजकता को निमंत्रण न दे : देवेंद्र नाथ महतो

प्रशासन के आग्रह पर छात्र प्रतिनिधिमंडल की सूची सरकार को सौंपी गई मुरी : जेपीएससी–जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time