बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत धानघोरी गांव में रविवार रात करीब छह हाथियों के एक झुंड ने जमकर तांडव मचाया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। श्मशान घाट की ओर से गांव में प्रवेश कर हाथियों के इस दल ने मलय पातार, सुमन दास, रबी दास और हाड़ीबोंधु दास जैसे कई किसानों के खेतों में घुसकर एक एकड़ में लगी तैयार झिंगा (तोरई) व अन्य सब्जियों की फसलों को पूरी तरह रौंद डाला। फसलों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर मशाल जलाकर और बम-पटाखे फोड़कर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रामक झुंड ने तब तक इलाका नहीं छोड़ा जब तक फसलें तहस-नहस नहीं हो गईं। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हाथियों के डेरा डालने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं; अब पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : अज्ञात वाहन के पीछे 407 मालवाहक टकराने से चालक और सहचालक घायल
There is no ads to display, Please add some



















































