Gua : गुवा गुवा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप लगाए गए जलमिनार से लगातार लोहे के एंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने गुवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि मंदिर परिसर में लगे जलमिनार को असामाजिक तत्व निशाना बना रहे हैं। आए दिन जलमिनार से लोहे के एंगल काटकर चोरी कर ली जा रही है, जिससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान हो रहा है, बल्कि जल आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है। मंदिर कमेटी के लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर में सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। साथ ही पुलिस से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की भी मांग की गई है।
इसे भी पढ़ें : Gua : किरीबुरू में नशे में बाइक चला रहे युवक ने किशोरी को मारी टक्कर, दोनों घायल
There is no ads to display, Please add some



















































