गुवा : किरीबुरू के प्रॉस्पेक्टिंग चौक पर आज रविवार की सुबह एक लापरवाही भरा सड़क हादसा सामने आया, जहां नशे में धुत एक मोटरसाइकिल चालक ने एक किशोरी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, किरीबुरू टाउनशिप निवासी संदीप दयाल (पिता – प्रभु दयाल) नशे की हालत में बाइक चला रहा था। इसी दौरान उसने प्रॉस्पेक्टिंग निवासी शनि नाग (16 वर्ष), पिता – बिरसा नाग को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को सेल अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज शुरू हो सका। अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार, दोनों घायल अब खतरे से बाहर हैं। हालांकि बाइक चालक संदीप दयाल को गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
इसे भी पढ़ें : Gua : मजदूर दिवस पर महिला श्रमिकों ने उठाई अस्पताल की अव्यवस्था और शोषण के खिलाफ आवाज
There is no ads to display, Please add some



















































