Gua : नालदा गेट के पास तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, चालक घायल

गुवा : बड़ाजामदा स्थित झारखंड-उड़ीसा बॉर्डर पर नालदा गेट के समीप शनिवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बड़बिल अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बड़ाजामदा की ओर से उड़ीसा के बम्बारी जा रही कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार का बोनट बुरी तरह मुड़ गया, सामने का बंपर टूटकर लटक गया और विंडशील्ड चकनाचूर हो गया। हादसे के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक की जान बचने की संभावना जताई जा रही है। कार का एक हेडलाइट भी टूट गया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर OD 09 M 6639 बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दुर्घटना हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : Gua : मजदूर दिवस पर महिला श्रमिकों ने उठाई अस्पताल की अव्यवस्था और शोषण के खिलाफ आवाज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time