Jhargram : आंधी बारिश में ढहा मिट्टी का घर, दबने से छात्रा की मौत, पिता हैं पक्षाघात के मरीज

झाड़ग्राम :  बिनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिल्दा के बड़शुकजोड़ा गांव में तेज बारिश के बीच मिट्टी का घर ढहने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा पिंकी1 दास की मौत हो गई, जबकि उसके दादा सुजीत दास और दादी शोभा दास गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे हुई, जब लगातार बारिश और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण घर की जर्जर मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। पिंकी दास चंद्रशेखर कॉलेज में बीए इतिहास (चौथे सेमेस्टर) की छात्रा थी। परिवार टिन शेड वाली कच्ची झोपड़ी में रहता था। पिंकी के पिता मृणालकांति दास, जो पक्षाघात से पीड़ित हैं, टोटो चलाकर किसी तरह परिवार का गुजारा करते हैं। हादसे के बाद पिंकी की मां मामोनी दास ने बाहर निकलकर ग्रामीणों को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बेलपाहाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम होने के बावजूद उन्हें अब तक पक्का घर नहीं मिला था। इस घटना को लेकर अब राजनीतिक विवाद भी गहराता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से मदद मांगी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। यहां तक कि मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। परिवार के सदस्यों का यह भी आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान ने पक्का घर दिलाने के बदले 5,000 रुपये की मांग की थी। आर्थिक तंगी के कारण परिवार केवल 2,000 रुपये ही जुटा पाया, जिसके चलते उनका नाम आवास सूची से हटा दिया गया। घटना के 36 घंटे बाद भी सत्ताधारी दल के किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि के पीड़ित परिवार से न मिलने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस बीच, झाड़ग्राम के भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत साऊ एवं बिनपुर के प्रणत टुडू गांव पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। फिलहाल पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। घायलों का इलाज जारी है, जबकि परिवार अपने एक सदस्य को खोने के दुख और घर उजड़ने की पीड़ा से जूझ रहा है। प्रशासन ने घटना की जांच और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, कटी हुई फसलें हुईं बर्बाद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time