Bahragora : जामबोनी में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर विवाद, नियमों की अनदेखी और कम मजदूरी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत खण्डामौदा पंचायत के जामबोनी गांव में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र विवादों के घेरे में आ गया है। निर्माण कार्य में पारदर्शिता के अभाव और मजदूरों के शोषण का आरोप लगाते हुए बुधवार को सीपीएम (CPI-M) के राज्य कमिटि के सदस्य स्वपन महतो एवं बहरागोड़ा लोकल कमेटी के सचिव झंटू सिंह मुंडा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का मुख्य आरोप है कि विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से बिना किसी औपचारिक शिलान्यास और बिना सूचना पट्ट (योजना बोर्ड) लगाए ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जो सरकारी नियमों का सीधा उल्लंघन है। मौके पर स्वपन महतो ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार किसी भी परियोजना के शुरू होने से पहले उसका शिलान्यास और लागत राशि व विवरण वाला बोर्ड लगाना अनिवार्य है, लेकिन यहाँ संबंधित ठेकेदार स्थानीय पेटी कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से मनमाने ढंग से काम करवा रहा है।वहीं विरोध का एक बड़ा कारण मजदूरों को दी जा रही कम मजदूरी भी है; ग्रामीणों ने बताया कि जनवरी 2025 के मजदूरी दर अधिनियम के तहत निर्धारित राशि को दरकिनार कर मजदूरों को मात्र 300 रुपये प्रतिदिन दिए जा रहे हैं, जो कि उनके अधिकारों का हनन है। इसके अलावा निर्माण कार्य में कई तकनीकी खामियों और गुणवत्ता के साथ समझौते की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अविलंब कार्यस्थल पर योजना बोर्ड नहीं लगाया गया और मजदूरी दरों में सुधार नहीं हुआ, तो काम को पूरी तरह रोक दिया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मानिक चंद मुंडा, गणपति महातो, काला नायक, शुभसिनी मुंडा, रास मुंडा, पुतुल महतो, कल्पना महतो, मुकुल महतो, कुसुम महतो, रूमी हांसदा, सुकुल हंसदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर अपनी आवाज बुलंद की।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : विधायक कुमार समीर मोहंती ने जामबनी नाला पर पुलिया निर्माण का किया शिलान्यास

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time