पोटका : पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पोटका का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की कुल 79 छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें सभी छात्राएं सफल रहीं। परीक्षा में मालती टुडू ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पायल बारीक 88% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा मंदोदरी भूमिज और बुलटी नंदी ने 87-87% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोसरला सरदार ने 86% अंक लाकर पांचवां स्थान हासिल किया। विद्यालय के वार्डन रूमा हलदार ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्राओं के कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और इस उपलब्धि के लिए पूरे विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया। विद्यालय के शत-प्रतिशत परिणाम से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका की उमा मजूमदार ने 12वीं साइंस में 89% अंक लाकर विद्यालय में किया टॉप



















































