Potka : पोटका की उमा मजूमदार ने 12वीं साइंस में 89% अंक लाकर विद्यालय में किया टॉप

पोटका : पोटका के आसनबनी स्थित इंटर कॉलेज की छात्रा उमा मजूमदार ने 12वीं (साइंस) की परीक्षा में 89% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उमा की इस शानदार सफलता से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उमा ने अपने पिता देवाशीष मजूमदार, माता मौसमी मजूमदार के साथ-साथ अचीवर अकादमी के फिजिक्स शिक्षक संजय महाकुड़ तथा केमिस्ट्री में शिक्षिका शाहीन मेम का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ था। उमा ने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो पाई है। उमा ने अपने भविष्य को लेकर कहा कि वह आगे चलकर शिक्षक बनना चाहती है और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर समाज की सेवा करना चाहती है। वहीं, उमा के माता-पिता ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही है और हमेशा मेहनत के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करती थी। आज उसी मेहनत का परिणाम है कि उसने विद्यालय में टॉप कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इसे भी पढ़ें : Potka : कॉमर्स में पोटका की दो छात्राओं का कमाल, जिले के टॉप-10 में बनाई जगह

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time