बहरागोड़ा: जिला प्रशासन ने विलुप्त हो रही आदिम जनजाति सबर-बिरहोरों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘मिशन उत्थान’ के तहत एक व्यापक ग्राउंड सर्वे शुरू किया है, जिसके अंतर्गत गुरुवार को जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के विद्यार्थियों की टीम ने बहरागोड़ा के पारुलिया सबर बस्ती में घर-घर जाकर डेटा एकत्र किया। उपायुक्त राजीव रंजन की इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करना और उन्हें आधार, राशन कार्ड, पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करना है। इस अभियान के माध्यम से तैयार किए गए समेकित डेटा के आधार पर जनजातीय परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं से जोड़कर उनकी आजीविका को सशक्त बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : जामबोनी में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर विवाद, नियमों की अनदेखी और कम मजदूरी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
There is no ads to display, Please add some



















































