Adityapur: आदित्यपुर में पूर्व विधायक मलखान सिंह के बेटे पर हमला, झड़प में कई घायल

आदित्यपुर:  शनिवार शाम को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के पान दुकान चौक के पास एक गंभीर घटना हुई। पूर्व विधायक मलखान सिंह के छोटे पुत्र यश सिंह की गाड़ी को एक 407 वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में यश सिंह घायल हो गए और उनके सिर में चोटें आईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।

घटना के बाद यश सिंह के समर्थकों ने गाड़ी चालक को पकड़कर पीट दिया। गुस्साए चालक ने भी जवाब में अपनी गाड़ी में रखे डंडों से यश सिंह और उनके समर्थकों पर हमला किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया और घायल लोगों का इलाज अस्पताल में कराया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने बताया कि दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं और आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Simdega: कोलेबिरा बाघचंडी मंदिर में तोड़फोड़, इलाके में तनाव – स्थानीय लोग आक्रोशित

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

    पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

    Spread the love

    Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

    जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time