Jamshedpur: लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक ने प्रेमिका के घर में की आत्महत्या, प्रेमिका पर शक

जमशेदपुर:  मानगो थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक शर्मा के रूप में की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिषेक बीते एक वर्ष से एक शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। महिला के दो बच्चे हैं और वह पति से अलग रहती थी। सोमवार सुबह जब महिला ने अभिषेक को घर में फंदे से लटका देखा, तो उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और अभिषेक को एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही एमजीएम अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। गुस्से में उन्होंने प्रेमिका की पिटाई करने की कोशिश की, लेकिन मौजूद होमगार्ड जवानों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और महिला को सुरक्षित रूप से एमजीएम थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि अभिषेक की प्रेमिका पिछले कई महीनों से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। उन्होंने बताया कि छह महीने पहले अभिषेक ने महिला के लिए किराये का फ्लैट लिया था, जहां दोनों साथ रह रहे थे। रविवार की रात दोनों साथ थे, लेकिन सुबह सूचना मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्रेमिका से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Ranchi: BIT मेसरा में ड्यूटी के दौरान सिक्युरिटी गार्ड की हुई मौत, गेट पर 9 घंटे से भारी आंदोलन जारी

 

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time