Jamshedpur: बेरमो में अवैध कोयला तस्करी, विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिमी विधायक और विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति के चेयरमैन सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में चल रहे अवैध खनन और कोयला तस्करी की गंभीर स्थिति से अवगत कराया है। सरयू राय ने बताया कि स्थानीय नागरिकों ने उन्हें ठोस सूचनाओं के साथ अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, जिला प्रशासन, पुलिस और सीसीएल के पदाधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद, अवैध धंधा लगातार जारी है।

पत्र में बताया गया है कि पेंक नारायणपुर, नावाडीह, दुग्धा, पेटरवार, बोकारो थर्मल, कथारा ओपी, तेनुघाट ओपी जैसे क्षेत्रों में अवैध कोयला तस्करी हो रही है।
बाइक, वैन, ट्रैक्टर और ट्रकों के माध्यम से अवैध कोयला लगातार ढोया जा रहा है। पहले यह धंधा थाना स्तर पर संचालित होता था, लेकिन अब रामगढ़, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, रांची और बोकारो के संगठित समूह इसमें शामिल हैं। अवैध कारोबारी पुलिस-प्रशासन की धमकियों को नजरअंदाज कर खुला कारोबार चला रहे हैं।

पर्यावरण नियमों की अनदेखी
सरयू राय ने पत्र में बताया कि अवैध फैक्ट्रियां पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। कोयला भट्टी (धवन भट्टी) की बजाय खुले में पोड़ा जा रहा है।
ये फैक्ट्रियां रिहायशी इलाकों के पास हैं, जिससे स्थानीय लोग कार्बन मोनोऑक्साइड प्रदूषण झेलने को मजबूर हैं। जिला पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष के बावजूद कार्रवाई न होना स्थिति की गंभीरता को दिखाता है।

सरयू राय के अनुसार, अवैध खनन मुख्य रूप से सीसीएल के बी एंड के, कथारा और ढोरी एरिया की खदानों से हो रहा है। पेंक नारायणपुर के तापानी, चरकपनिया, पिलपिलो, बोकारो थर्मल के जारंगडीह, कथारा कोलियरी आदि से कोयला चोरी हो रहा है।

तस्करी की दरें भी तय हैं:
मोटरसाइकिल: ₹3,000 प्रति माह
वैन: ₹50,000–60,000 प्रति माह
ट्रैक्टर: ₹1,000 प्रति माह

सरयू राय ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि अवैध खनन, तस्करी और प्रोसेसिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और इस अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाए।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time