गुवा: गुवा में भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पॉन्ड्रिक के आगमन को लेकर प्रशासन और गुवा सेल प्रबंधन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर दिया है। प्रशासन ने दौरे के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात किए हैं।
संदीप पॉन्ड्रिक का हेलीकॉप्टर गुवा एयर स्ट्रिप में बनाए गए विशेष हेलीपैड पर लैंड करेगा। इसके लिए सुरक्षा घेरे और तकनीकी इंतज़ाम पूरी तरह किए गए हैं।

गुवा सेल प्रबंधन ने भी दौरे के लिए पूरी तैयारी कर ली है। कार्यालय भवन और कॉलोनियों की रंग-रोगन, टूटी सड़कों की मरम्मत और सफाई अभियान तेज़ी से चल रहा है।
स्टील सचिव के दौरे के दौरान गुवा खदान विस्तार और उत्पादन की स्थिति की समीक्षा किए जाने की संभावना है। प्रशासन और प्रबंधन दोनों स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि दौरा सुचारू और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
इसे भी पढ़ें :
Chaibasa: झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक आयोजित, स्थानीय युवाओं की बहाली की मांग




















































