Jamshedpur: ACIB कोल्हान के नए सोशल विंग हेड बने बाबूलाल नाग, लीगल सेल की जिम्मेदारी अजीत सिंह को

जमशेदपुर:  भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (ACIB), जो नीति आयोग, भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है, ने कोल्हान प्रमंडल के सोशल विंग के हेड के रूप में बाबूलाल नाग को नियुक्त किया है। उनके एनरोलमेंट क्रमांक ACIB-615 है। वहीं, अजीत कुमार सिंह को कोल्हान प्रमंडल के लीगल सेल प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनका एनरोलमेंट क्रमांक ACIB-669 है। दोनों पदाधिकारियों ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए संस्था हित में ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (ACIB) का उद्देश्य
संस्था सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ सहयोग करते हुए देश और समाज के हित में कार्य करती है। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं:
भ्रष्टाचार रोकना: देश से भ्रष्टाचार को समाप्त या न्यूनतम करने के लिए प्रभावी कदम उठाना।
सामाजिक सुरक्षा: वंचित, शोषित और जरूरतमंद नागरिकों की मदद करना।
राष्ट्र सुरक्षा: राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर रोक लगाना और देश को सुरक्षित, सशक्त और संगठित बनाना।
ACIB का ध्येय भ्रष्टाचारमुक्त, शोषणमुक्त और समस्या-मुक्त भारत का निर्माण करना है।

संस्था का मुख्य लक्ष्य है भारत की अखंडता, समृद्धि और गौरव को पुनः स्थापित करना, साथ ही राष्ट्रहित में जनजागरण और पारदर्शिता को बढ़ावा देना।

Spread the love

Related Posts

Ghatsila :घाटशिला विधानसभा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल परिवार को देखने टीएमएच पहुंचे विधायक सोमेश चंद्र सोरेन

घाटशिला : टाटा मेन हॉस्पिटल में 1 सितंबर रात 9:00 बजे घाटशिला विधानसभा में नशे की हालत में एक कार चालक ने अपने कार से नदी के पुल पर एक…

Spread the love

Chaibasa : टाटा डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन

चाईबासा : टाटा डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में स्कूल के सी० सी० ए० विभाग के तत्वावधान में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में नर्सरी से कक्षा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time