जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला और सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने गालूडीह थाना क्षेत्र के गुढ़ाझोर और काशपानी गांवों में छापेमारी अभियान चलाया।
अभियान का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक रामदास भगत ने किया। छापेमारी के दौरान टीम ने:
पांच अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया
करीब 1150 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया
57 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनावी अवधि में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, अवैध शराब निर्माण में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की संभावना है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: शिक्षिका के घर में दिनदहाड़े चोरी, 17 लाख की संपत्ति उड़ी


















































