जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के पिछली गांव की पुष्पा मंडल को गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने परिवार को सूचित किया कि उनकी सुविधाओं के लिए यहां पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और मरीज को रांची रिम्स अस्पताल ले जाना होगा।
परिवार खुद रिम्स जाने की स्थिति में नहीं था और एमजीएम अस्पताल से एंबुलेंस की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही थी। इस स्थिति में गांव के समाजसेवी युवक देवाशीष बनर्जी ने पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल को सूचना दी और मरीज को रांची भेजने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।
पूर्व पार्षद करुणा मय मंडल ने तुरंत जिले के सिविल सर्जन शाहीर पाल से संपर्क किया और मरीज को त्वरित और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की। सिविल सर्जन ने स्थिति समझते हुए सहयोग का आश्वासन दिया और आवश्यक सरकारी व्यवस्था सुनिश्चित की।
अंततः आज सुबह लगभग सात बजे एंबुलेंस मरीज के घर पहुंची और रिम्स अस्पताल, रांची के लिए रवाना कर दी गई। पीड़ित परिवार ने पूर्व पार्षद करुणा मंडल और सिविल सर्जन की त्वरित और समुचित कार्रवाई की सराहना की और हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































