Jamshedpur: “वोकल फॉर लोकल” के साथ संपन्न हुआ स्वदेशी मेला, भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के अधिकारी हुए सम्मानित 

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में 8 से 16 अक्टूबर तक भारतीय विपणन विकास केंद्र (CBMD) और स्वदेशी विकास परिषद द्वारा “स्वदेशी मेला – 2025” का भव्य आयोजन किया गया। नौ दिनों तक चले इस मेले में देशी उत्पादों की प्रदर्शनी, हस्तशिल्प, खाद्य पदार्थों और पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन हुआ। सोमवार को मेले का सफल समापन किया गया।

 

समापन समारोह में स्वदेशी विकास परिषद के सदस्य देव कुमार ने भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (Anti Corruption Investigation Bureau – ACIB) के डिविजनल हेड (कोल्हान, झारखंड) बाबूलाल नाग को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। उनके साथ पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी राम कुमार छतरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

मेला परिसर की विधि-व्यवस्था और आयोजन प्रबंधन में सक्रिय सहयोग देने पर परिषद की ओर से सभी अधिकारियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।

 

“स्वदेशी विचार एक राष्ट्रीय चेतना है” — बाबूलाल नाग

अपने संबोधन में बाबूलाल नाग ने कहा कि “आज के दौर में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलें स्वदेशी की आधुनिक व्याख्या हैं। जब विदेशी कंपनियां भारतीय बाजार पर हावी हो रही हैं, तब स्वदेशी उत्पादों को अपनाना राष्ट्रीय स्वाभिमान और आर्थिक स्वतंत्रता का प्रतीक है।”

 

उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक विचारधारा है — जो हमें आत्मनिर्भर, सशक्त और गौरवान्वित बनाती है। अगर हर नागरिक अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दे, तो भारत एक बार फिर आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से “विश्वगुरु” बनने की दिशा में अग्रसर हो सकता है।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : सपनों का सफर बना आखिरी सफर, घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गई मां की गोद

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के छोटा आसानबनी गांव में उस वक्त खुशियां मातम में बदल गईं, जब केरल से मजदूरी कर घर लौट रहे 28 वर्षीय कार्तिक मुंडा का पार्थिव शरीर…

    Spread the love

    Potka : किसान की बेटी मालती टुडू ने बढ़ाया मान, 90% अंक के साथ जिले में पाया आठवां स्थान

    पोटका : सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच मेहनत और लगन के बल पर पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा मालती टुडू ने 12वीं आर्ट्स की परीक्षा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time