पोटका: रंभा कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से ‘रोल ऑफ एआई इन मॉडर्न एजुकेशन’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) की भूमिका पर उत्कृष्ट प्रजेंटेशन प्रस्तुत किए।
सेमिनार में छात्र अंकित कुमार सिंह, सलोनी सरदार और सुनिधि कुमारी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनके प्रदर्शन को सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए महाविद्यालय की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा दी।
सेमिनार का संचालन कंप्यूटर साइंस विभाग के लेक्चरर नाजिश कामरान ने किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी ने किया।
महाविद्यालय के सचिव गौरव बच्चन ने कहा कि कॉलेज के सभी विभागों में नियमित रूप से विषय-आधारित सेमिनार आयोजित किए जाते हैं ताकि छात्र नए तकनीकी बदलावों से परिचित हों। उन्होंने बताया कि इस सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को एआई के शैक्षणिक क्षेत्र में बढ़ते महत्व से जोड़ना था।
आईक्यूएसी इंचार्ज डॉ. किशन कुमार शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सेमिनार जारी रहेंगे ताकि विद्यार्थियों को अपने विषयों की अद्यतन जानकारी मिलती रहे।
कार्यक्रम में डॉ. किशन कुमार शर्मा, डॉ. भूपेश चंद, डॉ. सतीश चंद्र, असिस्टेंट प्रोफेसर रश्मि लुगुन और असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई सहित कई शिक्षकगण उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some



















































