Jamshedpur: रात में छत तोड़कर घर में घुसे चोर, जेवर-मोबाइल और नकद लेकर हुए फरार

जमशेदपुर:  बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी इलाके में शनिवार देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गणेश पूजा मैदान रोड नंबर-2 स्थित ब्लॉक नंबर 66/2/1 में रहने वाले गौरव कुमार सिन्हा के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नकद लेकर फरार हो गए।

गौरव सिन्हा ने बताया कि चोरी की यह घटना शनिवार रात 1 से 3 बजे के बीच हुई। चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और रसोईघर से होते हुए अलमारी तक पहुंचे।
उन्होंने अलमारी तोड़कर सोने का मांगटीका, झुमका, चांदी की पायल, चार बिछिया, एक Apple मोबाइल, हेडफोन और 1500 रुपये नकद चोरी कर लिए।

सुबह करीब 3 बजे गौरव की बहन की आंख खुली तो दरवाजा और अलमारी खुली मिली। परिवार के बाकी लोग जब उठे तो देखा कि पूरा घर बिखरा पड़ा था और ऊपर रखे दस्तावेज अस्त-व्यस्त थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने बागबेड़ा थाना से संपर्क किया। शुरुआत में कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला, लेकिन बाद में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह 7 बजे लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने घर के चारों ओर का निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट जांच की तैयारी की है।

चोरी की सूचना पाकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर और समाजसेवी मुदिता सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि पंचायत उनके साथ खड़ी है। स्थानीय प्रतिनिधियों ने बताया कि इससे पहले पंचायत भवन में भी चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया।

इस वारदात के बाद कॉलोनी के लोगों में भय और आक्रोश दोनों है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और चौकसी कड़ी करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

 

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi: नॉन वेज बिरयानी मिलने से भड़का ग्राहक, रेस्टोरेंट मालिक की कर दी हत्या – मचा हड़कंप 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

Spread the love

Jamshedpur गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों का धावा, बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 43 लाख नकद व सोना की लूट

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए अपराधी, करोड़ों की संपत्ति लूटे जाने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time