Potka: संजीव सरदार ने जताया भरोसा, घाटशिला उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन की जीत सुनिश्चित

जमशेदपुर:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से पहले शनिवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत मां दुआरशिनी मंदिर से की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सामाजिक एकता के लिए आशीर्वाद लिया।

विधायक संजीव सरदार ने इसके बाद झाटीझरणा और कालचिंति पंचायत के भवराड़ीह, बालियांम, झाटीझरना, बटडीह, सिंदरीआम, सोनलादंगा, बसाडेरा सहित दर्जनों गाँवों का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय समाज के बुद्धिजीवियों, ग्राम प्रधानों, मांझी बाबा, नायके बाबा और ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की।

इस दौरान संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली अबुआ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे:

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फसल राहत योजना, ग्राम सड़क योजना, आदिवासी छात्रवृत्ति योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी घाटशिला उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाना होगा। संजीव सरदार ने कहा, “धोखाधड़ी करने वालों को जनता माफ नहीं करती, पिछली बार की तरह भाजपा की हार निश्चित है।”

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

Spread the love

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज

जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता, केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time