Ranchi: आदिवासी रैली में शामिल होने जा रही सवारी गाड़ी पलटी, 4 की मौत – दर्जन भर घायल

रांची:  बुंडू, गोसाईंडीह में 30 अक्टूबर को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में 4 आदिवासी युवाओं की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा उस समय हुआ जब आदिवासी रैली में शामिल होने के लिए आ रही सवारी गाड़ी पलट गई।

माकपा राज्य सचिव और झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के लिए पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था और मृतकों के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की।

सुफल महतो ने कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि पीड़ितों को तुरंत राहत और सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: EVM का दूसरा रेंडमाइजेशन पूरा, 300 मतदान केंद्रों के लिए बीयू – सीयू और वीवीपैट का आवंटन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : विद्यासागर यूनिवर्सिटी का रिसर्च बैलून पैराशूट के जरिए बरसोल के पाथरा में उतरा, ग्रामीणों में फैली सनसनी के बाद पुलिस ने उपकरण किया जब्त

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरा पंचायत अंतर्गत पाथरा गांव के पास सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब आसमान से अचानक एक अनजान उपकरण पैराशूट के जरिए…

Spread the love

Muri : पुरुलिया-रांची रोड पर बॉक्साइट लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचा चालक 

मुरी : पुरुलिया-रांची मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बॉक्साइट लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time