Gua : जॉन मिरन मुंडा की रिहाई की मांग को लेकर झारखंड जनरल कामगार यूनियन का नुक्कड़ सभा अभियान जारी

  • मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में जिलेभर में जनसमर्थन जुटाने की कवायद तेज

गुवा : झारखंड जनरल कामगार यूनियन के बैनर तले जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में पूरे जिले में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन सभाओं का उद्देश्य यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा की जेल से रिहाई के लिए जनसमर्थन जुटाना है। आज नोवामुंडी, बड़ाजामदा और गुवा बाजार के चौक-चौराहों पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं में मानसिंह तिरिया ने कहा कि जॉन मिरन मुंडा हमेशा मजदूरों और किसानों की आवाज रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि औद्योगिक घरानों जैसे टाटा, रुंगटा, उषा मार्टिन, शाह ब्रदर्स और एसीसी की मिलीभगत से उन्हें साजिशन फंसाया गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रकाश पर्व पर बिरसानगर गुरुद्वारा से निकली प्रभात फेरी का घोड़ाबांदा में स्वागत

यूनियन नेताओं ने कहा मजदूरों की आवाज दबाने की साजिश, न्याय की मांग जारी रहेगी

तिरिया ने आगे कहा कि जिस मामले में जॉन मिरन मुंडा को जेल भेजा गया है, उसमें वे पहले ही बरी हो चुके हैं। बावजूद इसके उन्हें दोबारा झूठे मामले में फंसाना लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। उन्होंने मजदूरों और किसानों से एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। सभा में चुम्बरू पिंगुवा, जोसफ मुंडा, सत्या मुंडा, माटा करोवा, सुनील लागुरी, नरसिंह पुरती, बिंद्र राय सुरिन, विश्वनाथ बिकराल और मदन सिंकु समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

potka : मुखिया की शिकायत प र हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पहुंची प्रदूषण विभाग की टीम, प्रदूषण रोकथाम के दिए निर्देश

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से हो रही लोडिंग-अनलोडिंग एवं ओवरलोडिंग परिवहन के कारण क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज की ओर से प्रदूषण…

Spread the love

Gua : सारंडा में एक अनोखा वृद्धाश्रम ” अपना घर ” 14 बुजूर्गों का बेटा बनकर घर पर ही सेवा कर रहे हैं समाजसेवी संतोष पंडा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : झारखंड के अति दुर्गम क्षेत्र सारंडा में समाजसेवी संतोष पंडा के द्वारा जंगल के विभिन्न गांव के 14 बुजूर्गों  की बेटा बनकर सेवा कर रहे हैं। कुमडी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time