Chandil: तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 घायल – हाइवा चालक गिरफ्तार

सरायकेला:  सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसा हुआ। हमीद गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। घायलों में ऑटो चालक जलीम अंसारी (कपाली ताजनगर), महिला जरीन खातुन, आइसा परवीन (बगानसाइ रोड नंबर 7), मंटू गोराई और बुधराम माझी शामिल हैं। सभी का इलाज अस्पताल में जारी है।

स्थानीय लोगों ने हाइवा चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, हाइवा चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने हाइवा और चालक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मानगो चेपापुल से ऑटो में महिला और पुरुष समेत चार लोग चांडिल जा रहे थे। वहां से वे ऑटो बदलकर बलरामपुर जाने वाले थे। तभी चांडिल के हमीद के पास सामने से आ रही हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ये हादसा हुआ।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: घोड़ाबांधा में ओला सेंटर के बाहर लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची में जंक्शन रेस्टोरेंट में आग लगने से मची अफरातफरी, दमकल ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  साकची थाना क्षेत्र स्थित जंक्शन रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह 9:00 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. यह रेस्टोरेंट साकची गुरुद्वारा के सामने स्थित है. जानकारी के…

Spread the love

Municipal Elections: दीपक अग्रवाल ने वार्ड नंबर 12 में बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने का किया वादा 

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद् चुनाव में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी दीपक अग्रवाल (रामूका) ने अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। वार्ड क्षेत्र में बदहाल नागरिक सेवाओं को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *