जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुए हरेराम सिंह के घर फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक को जानकारी मिली कि भुईयांडीह के कारोबारी हरेराम सिंह के घर फायरिंग में शामिल शूटर राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू (काशीडीह) और राजेश गिरि उर्फ दांतू (केबुल टाउन) मानगो बस स्टैंड की ओर जा रहे हैं और अवैध हथियार साथ रख सकते हैं।
सूचना मिलने के बाद उपाधीक्षक (मु०) प्रथम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत पाण्डेय घाट के पास दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों ने पूछताछ में गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर होने और हरेराम सिंह के घर फायरिंग कांड में शामिल होने की बात स्वीकार की।
![]()
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से फायरिंग में इस्तेमाल अवैध हथियार, जिंदा गोलियां और सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई।
एसएसपी ने बताया कि राज सिंह कश्यप और राजेश गिरि के खिलाफ पहले भी चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इससे पहले इस कांड में अन्य आरोपी अकाश सिंह, रवि महानंद उर्फ गोपला और दशरथ शुक्ला को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी, तकनीकी शाखा और टाईगर मोबाईल की टीम शामिल थी। पुलिस ने कहा कि आगे इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :
Chandil: तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 घायल – हाइवा चालक गिरफ्तार