Kharagpur: खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नुक्कड़ नाटक आयोजित

खड़गपुर:  जनजातीय गौरव वर्ष के अवसर और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने बुधवार को खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

यह कार्यक्रम डिविजनल कल्चरल एसोसिएशन (डीसीए), खड़गपुर टीम द्वारा आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य यात्रियों और स्थानीय लोगों में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, योगदान और बलिदान के प्रति जागरूकता फैलाना था।

बिरसा मुंडा महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया।

नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने बिरसा मुंडा के आत्मसम्मान, एकता और सांस्कृतिक गौरव, सामाजिक कल्याण एवं अन्याय के खिलाफ संघर्ष के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, आगंतुकों और रेलवे कर्मचारियों को प्रेरित किया। नाटक के माध्यम से सांस्कृतिक गर्व और सीखने का माहौल बनाया गया। खड़गपुर मंडल ने बताया कि रेलवे जनजातीय समुदायों की अमूल्य भूमिका और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध है जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में, इस तरह के सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम पूरे मंडल में आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: स्कूटी में दिखा सांप, मचा हंगामा – लोगों ने दिखाई हिम्मत, निकाला सांप

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दपूरे के चारो मंडल के कर्मचारियों के संगीत प्रतिभा ने किया मंत्रमुग्ध

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे का अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता (म्यूजिक) 2025 का आयोजन बुधवार को खड़गपुर स्थित बहुविषयक आंचलिक प्रशिक्षण संस्थान (MDZTI) के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस…

Spread the love

Jhargram : ओलचिकी लिपि की शताब्दी पर संथाली भाषा दिवस का आयोजन, शासन प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने परिचर्चा में लिया भाग

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम राज कॉलेज परिसर में सोमवार को 23 वां संथाली भाषा दिवस आयोजित किया गया। यह दिवस वर्ष 2003 में संथाली भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *