जमशेदपुर: बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह तालाब में शुक्रवार को एक दुखद घटना हुई। तालाब में डूबने से 20 वर्षीय दीपक नाग की मौत हो गई। दीपक धतकीडीह के मुखी बस्ती का निवासी था। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत दीपक को तालाब से बाहर निकाला और टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दीपक तालाब में कैसे डूबा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
परिजनों ने बताया कि दीपक मजदूरी करता था, किसी प्रकार का नशा नहीं करता था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही धतकीडीह मुखी समाज के महासचिव संजय कंसारी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने प्रशासन व टाटा स्टील से मांग की कि तालाब में स्थायी सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएँ।
उन्होंने कहा कि तालाब में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसलिए सुरक्षा के लिए जाली और उचित इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some


















































