Bahragora: TS DAV बहरागोड़ा में संविधान दिवस, छात्रों ने प्रस्तावना का किया सामूहिक वाचन

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में आज संविधान दिवस सादगी और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

सुबह की प्रार्थना सभा में शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का सामूहिक वाचन किया। राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत सुबह 11:00 बजे, विद्यालय परिवार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और पूरे देश के साथ पुनः प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

समाज विज्ञान के शिक्षक एल. एन. साव ने संविधान की महत्ता और नागरिक दायित्वों पर प्रभावी भाषण दिया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : बर्मामाइंस हत्याकांड का मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी घटना में थे शामिल

    जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुए मोहम्मद अफताब आलम हत्याकांड में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार…

    Spread the love

    Jadugora : शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह में मना हर घर तिरंगा अभियान,बच्चों ने वंदे मातरम् का किया सामूहिक गायन

    जादूगोड़ा : देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत ग्रुप केन्द्र, सीआरपीएफ, जादूगोड़ा द्वारा शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल, जादूगोड़ा में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time