जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में तौकीर उर्फ होरा हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 8 के सद्दाब खान उर्फ बिल्ली (27) और कदमा शास्त्रीनगर के शुभम कुमार (25) को हिरासत में लिया। इनके पास से फायरिंग में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद हुई।

सिटी एसपी है कुमार शिवाशीष ने बताया कि सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर बीएच एरिया में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले महज छह घंटे के भीतर ही अयान उर्फ मसूद इकबाल को गिरफ्तार किया गया था। वह भी मौके पर फायरिंग में शामिल था। सद्दाब खान के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल छह मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि तौकीर (गोरा) उन्हें लंबे समय से धमकाता और डराता था। कई बार उसने उनके ऊपर हवाई फायरिंग भी की थी। घटना वाले दिन वे नशे में थे और उसी दौरान विवाद के बाद उन्होंने हत्या की योजना बनायी और अंजाम दिया।
There is no ads to display, Please add some



















































