Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में पहली बार साहित्य उत्सव—जनवरी में तीन दिवसीय भव्य आयोजन

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन जनवरी 2026 में प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन 9, 10 और 11 जनवरी को गोपाल मैदान, जमशेदपुर में होगा। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि यह उत्सव जिले की सांस्कृतिक और बौद्धिक पहचान को और मजबूत करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक साहित्यप्रेमियों को जोड़ने की कोशिश की जाए, ताकि उत्सव का लाभ केवल शहर तक सीमित न रहे।

स्टॉल, लेखक सहभागिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा
बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई—
स्टॉल की व्यवस्था
साहित्यकारों की सहभागिता
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
पुस्तक प्रदर्शन
अतिथि समन्वय

उपायुक्त ने सभी विभागों को समय सीमा के भीतर तैयारी पूरी करने तथा समितियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह उत्सव न सिर्फ साहित्यकारों और पाठकों को संवाद का मंच देगा, बल्कि युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने का अवसर भी बनेगा।

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time