Jadugoda : शहीद निर्मल महतो जयंती पर मुर्गाघुटू पंचायत में रक्तदान शिविर, 36 यूनिट रक्त संग्रह

  • ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से सफल हुआ आयोजन
  • समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मिला बल

जादूगोड़ा : शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर गुरुवार को रोआम एवं मुर्गाघुटू ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर को केएसबीएस झारखंड एवं ब्लड बैंक के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। शिविर में कुल 36 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम के दौरान रोआम ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के विचार आज भी युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजनों से जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिलती है। भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : सर्कस मैदान की बदहाली बनी चिंता का विषय, गंदगी से बिगड़ रही घाटशिला की छवि

रक्तदान महादान है, युवाओं को मिली प्रेरणा

वहीं मुर्गाघुटू पंचायत के मुखिया मुचिराम हांसदा ने कहा कि शहीद निर्मल महतो की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से यह शिविर सफल हुआ है और इससे समाज में सेवा व सहयोग की भावना मजबूत होती है। शिविर के दौरान युवाओं, ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर ग्रामीणों की एकजुटता और सेवा भावना ने शहीद निर्मल महतो के सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम रखा।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में अभियान मोड में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ, घर-घर सर्वे कर पिलायी जाएगी खुराक

झाड़ग्राम : जिले में रविवार से राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का सफल शुभारंभ किया गया। जिले के झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज, नगरपालिका क्षेत्र सहित सभी ब्लॉक एवं ग्रामीण इलाकों में…

Spread the love

Gua : गुवा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time