- हुडको डैम परिसर में खेल, मनोरंजन और आपसी सौहार्द का रहा माहौल
- यूनियन परिवार ने साझा किया खुशियों का पल
- सामूहिक आयोजनों से बढ़ती है संगठनात्मक एकता
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से सपरिवार वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन हुडको डैम परिसर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में डीएलसी अरविंद कुमार, अविनाश ठाकुर, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह, टाटा मोटर्स के एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आर.के. सिंह फैंस क्लब के सदस्य अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने प्राकृतिक वातावरण के बीच स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, महिलाओं और अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने यूनियन सदस्यों के बीच आपसी मेल-जोल और पारिवारिक जुड़ाव को और मजबूत किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो चौक से पारडीह तक सड़क का नाम “सद्भावना पथ” रखने का प्रस्ताव
खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मिला सम्मान
वनभोज के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में कई प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों के लिए आयोजित ‘इन-आउट’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आराध्या, द्वितीय नव्या और तृतीय जीविका सिंह ने प्राप्त किया। महिलाओं की ‘इन-आउट’ प्रतियोगिता में कृतिका सिंह प्रथम, सबीता द्वितीय और प्रतीमा उपाध्यक्ष तृतीय रहीं। चम्मच गोली रेस में मैथिली झा प्रथम, जीविका सिंह द्वितीय और सैना भट्टाचार्य तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं म्यूजिकल चेयर रेस में सुमन सिंह ने प्रथम, सीमा देवी ने द्वितीय और रंजीत कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूनियन एक परिवार की तरह है और ऐसे आयोजन आपसी एकजुटता एवं समरसता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
There is no ads to display, Please add some



















































