Jamshedpur : जमशेदपुर में दशमेश प्रकाश पर्व पर 22 श्रद्धालुओं ने ग्रहण की अमृत दीक्षा

  • अकाली दल के तत्वावधान में सोनारी गुरुद्वारा साहिब में हुआ भव्य अमृत संचार समारोह
  • सोनारी गुरुद्वारा में भक्तों की सेवा और श्रद्धा ने समारोह को बनाया यादगार

जमशेदपुर : दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को सोनारी गुरुद्वारा साहिब में भव्य अमृत संचार समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम धर्म प्रचार कमिटी अकाली दल (जमशेदपुर) के तत्वावधान में संपन्न हुआ। समारोह में 22 श्रद्धालु भक्तों ने खालसा पंथ की दीक्षा ग्रहण कर गुरु के सच्चे सिख बनने का संकल्प लिया। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने खालसा पंथ की स्थापना करते हुए संसार को धर्म की रक्षा के लिए त्याग, बलिदान और साहस अपनाने का संदेश दिया। अमृत संचार में शामिल भक्तों ने अमृत पान कर अपने जीवन को गुरु की राह पर समर्पित किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 2019-23 सत्र के विद्यार्थियों का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित

जमशेदपुर में अमृत संचार समारोह में भक्तों ने लिया खालसा दीक्षा

समारोह की अध्यक्षता पंज प्यारे—भाई सुखदेव सिंह, भाई रविंदर सिंह, भाई रविंदरपाल सिंह, भाई प्रितपाल सिंह और भाई जसबीर सिंह ने की, जबकि ग्रंथी सिंह की सेवा भाई गुरदीप सिंह ने निभाई। सेवादारों में चरणजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह और भाई गुरदेव सिंह ने पूरी निष्ठा और सेवा भावना का परिचय दिया। गुरुद्वारे में उपस्थित संगत ने जयकारों से वातावरण को भावपूर्ण और प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर ने खालसा पंथ के आदर्शों—त्याग, साहस और धर्म की रक्षा—को जीवंत कर दिया।

Spread the love

Related Posts

Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर…

Spread the love

Muri : 12 दिनों से 18 माह की बच्ची गायब, बरामदगी की मांग को लेकर सदर थाना के समक्ष लोगों ने किया प्रदर्शन

मासूम अदिति पांडे के मामले में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को प्रशासन संतुष्ट करे : देवेन्द्र नाथ महतो मुरी : रांची सदर थाना क्षेत्र से 18 माह की मासूम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time