- तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर
- ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
- घायल महिला को रेफर कर भेजा गया हायर सेंटर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर स्थित संतोष होटल के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में गुड़ाबांदा प्रखंड निवासी मानसिंह हांसदा और उनकी पत्नी मालती हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों बहरागोड़ा से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति-पत्नी सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए और लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मातम
NH-18 पर हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार फरार
हादसे को देखते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एक निजी वाहन की व्यवस्था कर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुँचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मालती हांसदा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही पर चिंता जता रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some



















































