- रेलवे यार्ड के समीप दीवार से सटे नाले में पड़ा था शव
आदित्यपुर : आदित्यपुर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे यार्ड के समीप दीवार से सटे नाले के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव नाले में पड़ा हुआ था और प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि मौत कुछ दिन पहले हुई होगी। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान सीता बस्ती निवासी मंगल लोहार के रूप में की है। बताया जा रहा है कि उनकी उम्र करीब 50 से 60 वर्ष के बीच थी। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : जुगसलाई में पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू ने खोला चुनाव कार्यालय, जीत के प्रति आश्वस्त
मृतक पांच बेटियों का पिता, 5–6 दिनों से था लापता
स्थानीय लोगों के अनुसार मंगल लोहार शादीशुदा था और पांच बेटियों का पिता था। यह भी बताया गया कि वह शराब का आदी था और पिछले 5–6 दिनों से लापता था। लोगों का कहना है कि परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर लिखे जाने तक शव नाले में ही पड़ा था और पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कही जा रही थी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और मामला जांच का विषय बना हुआ है।
There is no ads to display, Please add some



















































