Potka : “मेरा बेटा राम को लौटा दो…” चेन्नई गए युवक के लापता होने से परिवार बेहाल

  • चार दिनों से नहीं मिला कोई सुराग, मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर भेलाईडीह निवासी 38 वर्षीय राम दास पिछले चार दिनों से लापता हैं। जानकारी के अनुसार राम दास सात फरवरी को अपने पांच दोस्तों – परेश, हेलो, इजराफिल, पिंटू और लल्लन – के साथ रोजगार के लिए चेन्नई गया था। वे चेचिस वाहन से निकले थे, लेकिन उसके बाद से राम दास का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। लापता युवक की मां पार्वती दास और बहन रूपा दास का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार “मेरा बेटा राम को लौटा दो” कहते हुए बेसुध हो जा रही हैं। परिवार का कहना है कि चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

मोबाइल स्विच ऑफ, दोस्तों पर परिवार को गहरा संदेह

परिजनों के अनुसार चार दिन पहले राम के पिता ने हालचाल जानने के लिए फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अगले दिन फोन करने पर परेश नामक युवक ने कॉल रिसीव कर राम के गुम होने की बात कही। कभी मानसिक स्थिति खराब होने तो कभी कहीं भटक जाने जैसी अलग-अलग बातें बताकर वह टालमटोल करता रहा। परिवार का आरोप है कि राम का मोबाइल अभी भी परेश के पास है, जिससे संदेह और गहरा गया है। परिजनों ने पांचों युवकों पर शंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर में नाले से मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

जनप्रतिनिधियों ने बंधाया ढांढस, पुलिस जांच की मांग

घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत मुखिया देवी कुमारी भूमिज और जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब पांचों युवक राम दास को काम के लिए चेन्नई लेकर गए थे तो उन्हें स्पष्ट करना होगा कि वह कहां है। जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल परिवार राम दास की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पोटका के जिला परिषद सूरज मंडल एवं उनके साथियों पर हमले में भाजपा ने कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की दी चेतावनी

● जब एक जनप्रतिनिधि और परिवार सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: भाजपा जमशेदपुर : पोटका विधानसभा के कोवाली थाना क्षेत्र की टांगरायन पंचायत के कैरासाई…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में चोरी-छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, पांच अपराधी गिरफ्तार, 31 मोबाइल फोन, सोने के आभूषण, दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी एवं छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों के संगठित गिरोह के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time