Jamshedpur : परसूडीह थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने जताई हत्या की आशंका

जमशेदपुर : परसूडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा के घंटी मुहल्ले में 30 वर्षीय दीपक ठाकुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पेशे से एक ऑटो चालक था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के पिता मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता का कहना है कि फांसी पर लटके हुए दीपक ठाकुर के दोनों पैर जमीन को छू रहे थे। ऐसे में अनहोनी की आशंका है। उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच करे। उन्हें कुछ गड़बड़ लग रहा है।  बताते हैं कि दीपक ठाकुर अपने मझले भाई के साथ सरजामदा में रहता था। उसकी शादी सोपोडेरा की रहने वाली युवती सीमा के साथ हुई थी। दीपक ठाकुर के दो बच्चे हैं। दीपक ठाकुर ऑटो चलाकर अपना घर चलाता था।  दीपक ठाकुर के माता पिता कीताडीह में रहते हैं। कीताडीह में दीपक ठाकुर के दो भाई भी रहते हैं।

इसे भी पढ़ें Seraikela : सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार मैजिक ट्रक से टकराई

दीपक ठाकुर के पिता ने बताया की सुबह दीपक की पत्नी सीमा ने उसके छोटे बेटे दीपू कुमार को फोन किया था। सीमा ने बताया कि दीपक ने फांसी लगा ली है। इसके बाद दीपू ने अपने पिता को घटना की सारी जानकारी दी। तब ड्युटी छोड़ कर मृतक के पिता सरजामदा पहुंचे। इसके बाद परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचे। दीपक ठाकुर के पिता का कहना है कि उन्होंने मझले बेटे से कहा था कि वह यहां सरजामदा में ना रहे। लेकिन मझला भाई नहीं माना था। उसके पिता ने बताया कि उसके चार लड़के हैं। मृतक उनका सबसे बड़ा बेटा था। मृतक के पिता ने बताया कि दीपक ठाकुर और उसके मझले बेटे ने मिलकर सरजामदा में यह घर बनाया है। वह लोग जो कमाते थे पिता को नहीं देते थे। उन्होंने बताया कि दीपक की मां का कुछ महीना पहले एक बड़ा ऑपरेशन हुआ है। इसमें 120000 रुपया खर्चा हुआ। दीपक को फोन कर कुछ मदद करने को कहा गया था। लेकिन उसने कोई मदद नहीं की थी। इलाके के लोग पारिवारिक विवाद को कारण मान रहे हैं।

Spread the love

Related Posts

Gua : नाबालिग के साथ घटना के विरोध में महिलाओं का कैंडल मार्च, दोषी को फांसी की मांग

गुवा : हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई घटना को लेकर गुवा में आक्रोश देखने को मिला। रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास बाल अधिकार सुरक्षा…

Spread the love

Jhargram : श्मशान काली मंदिर के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी और तनाव, विषाक्त पदार्थ खिलाए जाने के बाद हत्या की आशंका 

झाड़ग्राम : शहर में गुरुवार सुबह श्मशान काली मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल बन गया। सुबह स्थानीय लोगों ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time