Municipal Elections : जुगसलाई में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी गौरव गोयल ने किया परिवर्तन का दावा, प्रबंधन आधारित विकास मॉडल लागू करने की कही बात

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आ रही है, उम्मीदवार जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। जुगसलाई के वार्ड संख्या 12 से पार्षद पद के प्रत्याशी गौरव गोयल ने शुक्रवार को डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा। संपर्क से परिदृश्य तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। गौरव गोयल ने बताया कि जनसंपर्क के दूसरे चरण में जिस तरह का उत्साह, विश्वास और समर्थन उन्हें मिल रहा है, वह स्पष्ट संकेत देता है कि जनता अब बदलाव के लिए तैयार है। पिछले दो दिनों में उनके द्वारा सैकड़ों परिवारों से प्रत्यक्ष संवाद के दौरान एक ही भावना उभरकर सामने आई कि “अब काम चाहिए, केवल आश्वासन नहीं।

व्यक्ति का नहीं व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव

गौरव गोयल ने कहा: यह चुनाव व्यक्ति का नहीं, व्यवस्था का है। वर्षों से चली आ रही समस्याओं को अब टुकड़ों में नहीं, योजनाबद्ध और जवाबदेह तरीके से सुलझाना होगा। जनसंवाद में नागरिकों ने खुलकर अपनी बातें रखीं जिसमें बरसात में जलजमाव से परेशान परिवार, नाली व्यवस्था से जूझते मोहल्ले, पेयजल की अनियमित आपूर्ति,कचरे और अव्यवस्थित सड़कों से प्रभावित रोजमर्रा की ज़िंदगी। गौरव गोयल ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल प्रतिनिधित्व करना नहीं, बल्कि प्रबंधन आधारित विकास मॉडल लागू करना है। जहां प्रत्येक समस्या की समय सीमा, बजट पारदर्शिता और सार्वजनिक प्रगति रिपोर्ट सुनिश्चित की जाएगी।स्थानीय युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

विकास विकल्प नहीं कर्तव्य है

गौरव गोयल ने अंत में कहा कि वे राजनीति करने नहीं आए हैं,जिम्मेदारी निभाने आए हैं। जुगसलाई उनका जन्मस्थान है। इसका विकास करना उनके लिए कर्तव्य है, विकल्प नहीं। अब वार्ड 12 में यह चर्चा आम हो चुकी है कि यह चुनाव केवल जीत-हार का नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की दिशा तय करने का है। लोगों का मानना है कि एक शिक्षित, प्रशासनिक अनुभव से परिपूर्ण और क्षेत्र से भावनात्मक रूप से जुड़ा उम्मीदवार ही वार्ड 12 को नई पहचान दिला सकता है।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : मानगो और जमशेदपुर के कंपनी क्षेत्र में नहीं रहेगा अंतर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायेंगे नागरिक सुविधाएं : सुधा गुप्ता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time