Municioal Elections  : जुगसलाई में सरदार शैलेंद्र सिंह के सेवा कार्य की बदौलत बलबीर कौर को मिल रहा समर्थन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद की चेयरमैन प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर ने अपने सहयोगियों के साथ आज पदयात्रा प्रारंभ की जो गौशाला चौक, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए स्टेशन रोड होते हुए प्रदीप मिश्रा चौक पहुंची जहां उन्होंने समाजसेवी स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पदयात्रा के दौरान वयोवृद्ध कांग्रेस नेता सरदार महेंद्र सिंह के घर गईं तथा उनका हाल चाल जाना और उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद समाजसेवी दीपक दुबे सहित कई गणमान्य लोगों से भी मिलीं।

हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों में बलवीर कौर के प्रत्याशी बनाए जाने से लोगो में काफी उत्साह देखने को मिला सभी ने सरदार शैलेन्द्र सिंह के 40 वर्षों से समाज के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उनका जोरदार समर्थन किया और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया इस मौके पर बलवीर कौर के साथ उनके पति समाज सेवी सरदार शैलेंद्र सिंह, बृज तिवारी, नंदलाल साहू, अजय कुमार पांडे, रवि शंकर तिवारी, सुनील गुप्ता, दिलीप गुप्ता, गुरमुख सिंह, मनोज साहू, मनजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, मिट्ठू अग्रवाल, कमर सुल्ताना, मोहम्मद फिरोज, वीरेंद्र तिवारी, राजा सिंह, अंशु परिहार, सूरज प्रताप सिंह, अमन सिंह, विवेक सिंह, सनी सिंह, अवतार सिंह राजा, रेनू आहूजा, कृष्णा पत्र, विक्की सिंह, रोजी कौर, नीतू कुमारी, यशपाल कौर, सिल्लू सिंह आदि कई लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : जुगसलाई में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी गौरव गोयल ने किया परिवर्तन का दावा, प्रबंधन आधारित विकास मॉडल लागू करने की कही बात


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time