Jamshedpur : गोलमुरी में फल कारोबारी कन्हैया यादव की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्य आरोपी प्रदीप पाठक से दुश्मनी बताई जा रही घटना की पृष्ठभूमि

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टीनप्लेट ग्राउंड के पास फल कारोबारी कन्हैया यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह एफआईआर मृतक की पत्नी कुसुम देवी के आवेदन पर दर्ज की गई है। कुसुम देवी ने गोलमुरी के रहने वाले प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक को मुख्य आरोपी बताया है। इसके अलावा बिल्ला पाठक के पुत्र राहुल पाठक, सूरज झा, सुमित सिंह, अनुराग मिश्रा और गोलू पाठक को नामजद किया गया है। एक अज्ञात हमलावर को भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी कर सुमित सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें : Municioal Elections  : जुगसलाई में सरदार शैलेंद्र सिंह के सेवा कार्य की बदौलत बलबीर कौर को मिल रहा समर्थन

आरोपियों से पूछताछ में हत्या की घटना स्वीकारी, देसी पिस्टल बरामद

सुमित सिंह गोलमुरी के नामदा बस्ती और गुरप्रीत सिंह गोलमुरी के आनंद नगर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने हत्या की घटना को स्वीकार कर लिया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल भी बरामद किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे, जिसमें सुमित और गुरप्रीत का चेहरा साफ दिखाई दिया। इसके बाद मुखबिरों के जरिए दोनों की लोकेशन पाई गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें : Chandil : हारूडीह हत्याकांड : मुंबई से मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुरानी दुश्मनी और सुरक्षा चेतावनी के बावजूद हुई हत्या, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

सूत्रों के अनुसार, कन्हैया यादव और प्रदीप पाठक के बीच साल भर पहले पड़ोसी के घर मारपीट का विवाद हुआ था, जिसमें कन्हैया यादव ने पुलिस शिकायत कर बिल्ला पाठक को जेल भेजा था। इसके बाद से दोनों के बीच खटास बनी रही। घटना से तीन दिन पहले कन्हैया यादव ने गोलमुरी थाना में आवेदन दिया था कि बिल्ला पाठक उसकी रेकी कर रहा है और हत्या कर सकता है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की है और बताया कि मुख्य आरोपी प्रदीप पाठक समेत अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘भाई-भाई होटल’ के समीप साकरा पंचायत के गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना…

Spread the love

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी बरसोल पुलिस

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा चौक के समीप एनएच 49 पर गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time