- वनस्पति विज्ञान विभाग और माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजन
मुरी : सिल्ली कॉलेज, सिल्ली में वनस्पति विज्ञान विभाग एवं माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बटरमिल्क (छाछ) जागरूकता कार्यक्रम तथा एमबीएसआई छात्र इकाई का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर “इंपॉर्टेंस ऑफ बटरमिल्क” विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें रिया पाठक ने प्रथम, सूरज सेन ने द्वितीय और अंकित कुमार गोंझू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने छाछ के पोषण तत्वों और स्वास्थ्य लाभों पर प्रभावशाली विचार रखे।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला थाना क्षेत्र के शासन गांव में महुआ पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव
भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया उत्साह
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार महतो ने बटरमिल्क के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। एमबीएसआई समन्वयक एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा महतो ने छात्र इकाई के उद्देश्यों, भावी गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए इसके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मंजुलता ने किया। इस अवसर पर कई प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।
There is no ads to display, Please add some



















































