मुरी : श्री श्री पगला बाबा राधवनंद नमो कमिटी के नव कुंज कमिटी तुलिन अंचल उपरपाडा़ में कलश यात्रा के साथ नवो कुंज पूजा का शुभारंभ किया गया।जो अठारह मई तक चलेगा।19 मई ब्राहमण भोज देकर समापन होगा। उपडपाडा़ के सभी नव मंदिरों का भगवा रंग से पुताई कर नया कर दिया गया। करीब बंगाल के 54 भजन कीर्तन मंडली दिन रात मंदिरों में भजन कीर्तन कर रहे हैं। यहाँ के पुजारी सधन लायक, सपन लायक, तुलसी लायक परम्परागत धार्मिक विधि से पुजा करा रहे हैं। कमिटी के जोगेशवर महतो, कैलाश महतो,देवेंद्र महतो, शत्रुघ्न महतो, रास बिहारी महतो, लाल बिहारी महतो,सरोज साहु, सोमनाथ चक्रवर्ती, राणा कर, राजेश महतो, कार्तिक महतो, एवं लोगों की सेवा में तत्पर रवि, तुषार, उजिता, कौशल्या, मालती, मन्तोष आदि श्रध्दा भाव से योगदान दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :potka : रंकणी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य में अनियमितता का आरोप, सीढ़ी और रेलिंग निर्माण पर उठे सवाल
There is no ads to display, Please add some



















































