बहरागोड़ा : बड़सोल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनासोली गांव की एक महिला ने अपने ही मुंहबोले देवर फकीरचंद मुर्मू पर पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर जबरन दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने और गर्भवती करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं पीड़िता की लिखित शिकायत और चिकित्सीय जांच रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़सोल थाना पुलिस ने केस संख्या 22/2026 दर्ज कर आरोपी फकीरचंद मुर्मू को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार फकीर चंद मुर्मू अक्सर महिला के घर आता-जाता था। इस दौरान उसने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने महिला को धमकाया कि किसी को इसकी जानकारी नहीं देना। इसी बीच महिला गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी घर वालों को होने के बाद महिला ने परिजनों को सच्चाई बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में लगातार हो रही बारिश के कारण नीची पुलिया डूबी, यातायात बाधित



















































